एक्सक्लूसिव वीडियो: चैंपियन के निष्कासन से विरोधी विधायक कर्णवाल की आंखों में आए खुशी के आंसू

कमल जगाती/नैनीताल विवादों में रहने वाले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी से निष्कासन का फैसला जानकर उनके प्रतिद्वंदी विधायक देशराज कर्णवाल के खुशी के आंसू छलक गए।        नैनीताल स्थित उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में अपने किसी निजी कार्य से पहुंचे हरिद्वार जिले में झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के उस समय आंसू छलक गए […]

कमल जगाती/नैनीताल
विवादों में रहने वाले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी से निष्कासन का फैसला जानकर उनके प्रतिद्वंदी विधायक देशराज कर्णवाल के खुशी के आंसू छलक गए।
       नैनीताल स्थित उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में अपने किसी निजी कार्य से पहुंचे हरिद्वार जिले में झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के उस समय आंसू छलक गए जब उनसे, विपक्षी कुंवर प्रणव चैंपियन को पार्टी से बाहर करने के बारे में पूछा गया। कुंवर प्रणव का असलहों के साथ नाच करता एक वीडियो जोरों से वायरल हुआ था, जिसने देशभर के लोगों को विधायक की नीची सोच और करतूतों के बारे में बताया था। उस वीडियो ने भाजपा की छवि को बहुत धूमिल किया था।

                देखिए वीडियो 

https://youtu.be/H4ayssa3z0w

 

नम आंखें लिए विधायक ने कहा की ये खुशी के आंसू है क्योंकि ‘चैंपियन’ के कारण उनकी पत्नी एक कार्यक्रम के दौरान रोने लगी और उन्हें बहुत बुरा लगा था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी पर गर्व है कि पार्टी ने ये कदम उठाकर उत्तराखण्ड की जनता की भावनाओं का ध्यान रखा है। विधायक कर्णवाल ने ये भी कहा कि चैंपियन बंदूकधारियों को अपने साथ रखकर बदमाशी करते हैं और हर रोज दो तीन लोगों को बेवजह पीटते हैं । उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि ऐसे विधायक की सुरक्षा को वापस ले लिया जाए।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts