वीडियो : बच्चा चोरी मे युवक की जमकर पिटाई

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में बच्चा चोरी के आरोपी की जमकर पिटाई हो गई जो कैमरे में कैद हो गई। भीड़ ने आरोपी को तबियत से पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया । ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में बच्चा चोरी करने के शक में एक युवक की जमकर स्थानीय लोगों ने […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में बच्चा चोरी के आरोपी की जमकर पिटाई हो गई जो कैमरे में कैद हो गई। भीड़ ने आरोपी को तबियत से पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया ।
ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में बच्चा चोरी करने के शक में एक युवक की जमकर स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। मंगलवार देर रात किच्छा के रिहायसी क्षेत्र में एक युवक कुछ बच्चों को ले जाता दिखा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/jskQ4Tl5jfk

 

पूरा मामला किच्छा के मंडी क्षेत्र में बीती देर रात का है जहां युवक से पूछने पर वो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पिटाई के बाद युवक को काफी गंभीर चोटें भी आई हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं, किस तरह से लोग आरोपी युवक की पिटाई के बाद पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी के लोगों ने कपड़े तक फाड़ दिए लेकिन इतनी पिटाई के बाद भी उसने अपनी जुबान नहीं खोली ।

सूचना मिलने के बाद किच्छा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवक बोल नही सकता है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बच्चा चोरी करने का ऐसा कोई मामला नजर नही आ रहा है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts