पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस के छात्र-छात्राओं से किया संवाद, एडवेंचर से जुडे रहस्यों से कराया रूबरू…

August 4, 2023
in पर्वतजन
एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस के छात्र-छात्राओं से किया संवाद, एडवेंचर से जुडे रहस्यों से कराया रूबरू…
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने गुरूवार को देहरादून के कुंआवाला स्थित सीआईएमएस एंड आर कॉलेज पहुंचे जहां संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज परिसर में उनका स्वागत किया। और उन्हें माउंट एवरेस्ट सहित हिमालय की अनेक चोटियों को फतह करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा मनीष ने जीवन में आसान राह ना चुनकर कठिन राह को चुना और आज एडवेंचर के क्षेत्र में कार्य कर देश- विदेश में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने मनीष को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आज की युवा पीढ़ी को भी इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

बता दें कि मनीष ने 2021 में भारतीय पर्वतारोही दल का नेतृत्व करते हुए माउंट एवरेस्ट को फतह किया तो वहीं भारतीय हिमालय के अब तक वह 20 से अधिक चोटियों को सफलतापूर्वक फतह कर चुके हैं। मनीष के नाम 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड व 7 नेशनल रिकार्ड दर्ज हैं। पर्वतारोहण के साथ-साथ वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 2015 व 2020 में राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका है। जबकि 2017 में उन्हें स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस देहरादून के छात्र-छात्राओं से भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने लक्ष्य को सामने रखते हुए उसे हासिल करने का प्रयास करें। और आप जीवन में जो कुछ बनना चाहते हैं उस ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि हमारे समाज में कई ऐसी चीजें है जो आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह एडवेंचर फील्ड को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पर्वतारोहण पर्यटन का एक हिस्सा है, और युवा इसमें ट्रेक लीडर, गाइड और अपनी कंपनी खोलकर अच्छा रोजगार भी पैदा कर सकते हैं। उत्तराखण्ड़ में रहते हुए पहाड़ हमारे पास हैं जहां हमें ऐसे अनेक अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, प्रिसिपल रबीन्द्र कुमार झा, प्रशासनिक अधिकारी मोहित बिष्ट, शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Previous Post

RTI खुलासा: इस जिले में पुलिस के पास है आठ घोड़े। रखरखाव पर हुए करोड़ों खर्च। पढ़े पूरी डिटेल्स

Next Post

चिकित्सा सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए - एडवोकेट ललित जोशी

Next Post
चिकित्सा सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए – एडवोकेट ललित जोशी

चिकित्सा सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए - एडवोकेट ललित जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हादसा: केदारनाथ जा रही 35 यात्रियों से भरी बस पलटी। कई हुए घायल ..
  • एक्शन:  तीन स्टोन क्रेशरो के रवनो के ऑनलाइन पोर्टल खनन विभाग ने किए बंद ..
  • ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • बड़ी खबर: दून समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट। छ: दिन पहले प्रदेश में दस्तक देगा मानसून ..
  • बड़ी खबर: धामी कैबिनेट आज।  कई अहम निर्णयों पर लगेगी मुहर 
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!