बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल भी स्कूल बंद। आदेश जारी ..

अगस्त 2025 — उत्तराखंड में मौसम से कई जगह भारी तबाही मची हुई हैं । भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इस […]

अगस्त 2025 — उत्तराखंड में मौसम से कई जगह भारी तबाही मची हुई हैं । भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जनपद के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधकों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts