ब्रेकिंग : मुनस्यारी मे फटा बादल। एक की मौत कई घायल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के मुनस्यारी में देर रात बादल फटने से एक की मौत और कुछ लोग घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ घर ढह गए और मवेशियों की भी मौत हो गई । घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है । पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी से लगे […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के मुनस्यारी में देर रात बादल फटने से एक की मौत और कुछ लोग घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ घर ढह गए और मवेशियों की भी मौत हो गई । घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है ।
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी से लगे टिमटिया क्षेत्र में देररात 2:40बजे बादल फट गया । घटना में एक मकान में मलबा घुस गया, जिससे 60 वर्षीय टिमटिया नीवासी राम सिंह की मौत हो गई और धनी देवी और चंद्रा देवी घायल हो गई ।

घायलों को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एस.डी.आर.एफ., जिला पुलिस, राजस्व विभाग और जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया । थल-नाचनी और मुनस्यारी नाचनी मार्ग बन्द होने से राहत और बचाव कार्य में रुकावट आ रही है । तेज रफ्तार के साथ बहते पानी में हूपूली के पास मैक्स गाड़ी और दो बाइक भुजगड नदी मे समा गए । घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है । जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत और बचाव के साथ टीमें रवाना कर दी हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : मासूम से यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में आरोपी हाई कोर्ट से बरी

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की कथित यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में निचली अदालत...

नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट। इस तिथि को शुरू होगी यात्रा

चमोली | बिजेंद्र राणा उत्तराखंड की विश्वविख्यात मां नंदादेवी बड़ी जात / राज जात यात्रा 2026 को लेकर चमोली जिले के नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ में...

Related Posts