क्यों लगे नारे : जिंदगी झंड है ,सरकार को घमंड है।सीएम हाय हाय।

 धनंजय ढौडियाल  पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक बैजरो राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक पिछले लंबे से शिक्षकों के न होने का दंश झेल रहे हैं, जिसे लेकर छात्र-छात्राएं पहले भी बैजरो में रैली निकाल राज्य सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगा चुकी हैं। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/Ih3ymGO4R1M   हालांकि उसके बाद शिक्षा विभाग […]

 धनंजय ढौडियाल
 पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक बैजरो राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक पिछले लंबे से शिक्षकों के न होने का दंश झेल रहे हैं, जिसे लेकर छात्र-छात्राएं पहले भी बैजरो में रैली निकाल राज्य सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगा चुकी हैं।
देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/Ih3ymGO4R1M

 

हालांकि उसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया, कि जल्द ही बैजरो राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती न होने के बाद अब अभिभावक व छात्र-छात्राएं 19 अगस्त को बीइओ कार्यालय,तथा डीईओ कार्यालय में तालाबंदी कर सरकार का विरोध जताएंगे।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/CWoqDK_d0yg

 

 अभिभावक व शिक्षकों ने आज एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें यह निर्णय लिया गया है साथ ही अभिभावक व छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की जल्द नियुक्ति न होने को लेकर आगामी समय मे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts