वीडियो : सीएम पोर्टल की शिकायतों पर गुमराह कर रहे अफसर।

28 सितंबर को समाज सेेवी राजेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सीएम पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायत पर गुमराह कर रहे अधिकारी द्वाराहाट ब्लॉक अंतर्गत नगर पंचायत द्वाराहाट परिसर में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय, पिछले एक वर्ष से बंद है। श्री नेगी कहते है कि इसे शीघ्र ही जनहित और स्वच्छता अभियान के सपने को साकार […]

28 सितंबर को समाज सेेवी राजेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सीएम पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायत पर गुमराह कर रहे अधिकारी

द्वाराहाट ब्लॉक अंतर्गत नगर पंचायत द्वाराहाट परिसर में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय, पिछले एक वर्ष से बंद है। श्री नेगी कहते है कि इसे शीघ्र ही जनहित और स्वच्छता अभियान के सपने को साकार करने के उद्देश्य से संचालित किया जाना चाहिये। वहीं, यहां सुविधा शुल्क भी निर्धारित दरों के अनुसार ही लिया जाना चाहिये।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/4Q0U-m3Gh48

 

अधिकारी कर रहे गुमराह

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वाराहाट द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक 169/14-10-2019 से अवगत कराया कि द्वाराहाट नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित सुलभ शौचालय के बन्द होने की शिकायत, नितांत गलत एवं भ्रामक है। जबकि माह अगस्त में शौचालय का पिट भर जाने के कारण एक सप्ताह के लिये शौचालय, बन्द रहा। एक सप्ताह उपरांत पिट की सफाई कर शौचालय को सुचारू कर दिया गया था। इसी शौचालय के पास चौखुटिया रोड पर निकाय का दूसरा शौचालय संचालित है।

शुक्रवार को नगर पंचायत द्वाराहाट परिसर स्थित शौचालय की पूर्व सी स्थिति देख, शिकायतकर्ता नेगी ने अधिशासी अधिकारी द्वारा दी गयी सूचना को सरासर गलत बताया। जो कि विभागीय अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दी गयी। नेगी ने यह भी कहा कि उनके द्वारा दर्ज करवायी गयी शिकायत को नितांत गलत और भ्रामक करार देना और जिलाधिकारी महोदय को गलत सूचना देना, दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जबकि, समाज सेवी नेगी की शिकायत जनहित और स्वच्छता अभियान से जुड़ी है। जिसमें उनका, व्यक्तिगत कोई स्वार्थ नहीं।
द्वाराहाट बाजार में शौचालय के आस पास कई दुकानदारों से जानकारी मिली कि उक्त शौचालय मात्र यूरिन हेतु ही प्रयोग में लाया जा रहा है। पिट भरने और निकासी ना होने की समस्या के चलते, शौचालय लम्बे समय से बन्द ही है।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts