एक्सक्लूसिव: मुख्यमंत्री की विधानसभा में फर्जी तरीके से प्रधान

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला से एक ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बना कर प्रधान चयनित होने का आरोप लगा है। चुनाव जीतने वाले रविंद्र सिंह पर आरोप है कि उनकी जाति सरकारी अभिलेखों में ओबीसी श्रेणी की है जबकि वह अनुसूचित […]

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला से एक ग्राम प्रधान पर फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बना कर प्रधान चयनित होने का आरोप लगा है।

चुनाव जीतने वाले रविंद्र सिंह पर आरोप है कि उनकी जाति सरकारी अभिलेखों में ओबीसी श्रेणी की है जबकि वह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव जीतकर ग्राम प्रधान बने हैं।

 

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह पर फर्जी प्रमाण पत्र बना कर चुनाव जीतने के आरोप में जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता कालूराम का कहना है कि वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है और अपने साथ हुई इस धोखे से आहत हैं।

देखना है कि कालूराम की इस शिकायत पर आप उत्तराखंड सरकार कितनी जल्दी निर्णय लेती है !

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts