कंडोम से भाजपा दफ्तर की नाली चोक!

बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय आजकल केंद्रीय मंत्रियों से लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों के आगमन से गुलजार है। भाजपा दफ्तर को दीपावली से पहले ही बिजली की रोशनी से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। चारों ओर डेंटिंग-पेंटिंग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की छाप वाला जिओ नेटवर्क […]

बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय आजकल केंद्रीय मंत्रियों से लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों के आगमन से गुलजार है। भाजपा दफ्तर को दीपावली से पहले ही बिजली की रोशनी से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। चारों ओर डेंटिंग-पेंटिंग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की छाप वाला जिओ नेटवर्क भी लगा दिया गया है। साफ-सफाई करते-करते जब प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वीपर ने सीवर का ढक्कन खोला तो देखा कि सैकड़ों यूज्ड कंडोम से नाली चोक हो रखी थी। आनन-फानन में पानी की बाल्टियां मराकर कंडोम बहा दिए गए। २०१७ के चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना से पार्टी पदाधिकारियों में खूब खुसर-पुसर हो रही है। कोई प्रदेश कार्यालय में बने आलीशान बैडरूम की चर्चा कर रहा है तो कोई पदाधिकारियों के लंबे समय से कार्यालय में प्रवास पर हंसी-ठिठोली कर रहा है, लेकिन कुल मिलाकर प्रत्येक इस बात पर एकमत है कि ये काम तो किसी कुंआरे का ही है जो कुर्सी से चिपके रहने के लिए शादी नहीं कर रहा। बहरहाल, कीचड़ में कमल खिलते तो सुना ही था, अब भाजपा दफ्तर के सीवर से कंडोम निकलने पर चर्चाओं का बाजार गरम होना लाजिमी है।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts