एक्सक्लूसिव: सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेत्री को लिखा रंडी ! कांग्रेस आईटी जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेत्री को रंडी लिखने पर कांग्रेस आईटी जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

महिला नेत्री ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष को भी दी शिकायत

महिलाओं के पर्दे के पक्ष और विरोध में मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के आईटी सेल के उधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने एक कांग्रेस नेत्री (मीनू देवी- बदला हुआ नाम) को फेसबुक पर रंडी तक लिख दिया। यही नहीं आरिफ अल्वी ने महिला नेत्री को भद्दी-भद्दी गालियां और अभद्र भाषा भी लिखी। और अन्य साथियों को भी फेसबुक पोस्ट पर टैग/मेंशन किया जिससे उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखण्ड के मुस्लिमों ने व औवेसी की पार्टी AIMIM के समर्थकों ने कांग्रेस की महिला नेत्री को अभद्र भाषा लिखी।

जीन्स पहनने से होते हैं ब्लात्कार-

उन्होंने लिखा कि जीन्स पहनने से ब्लात्कार होते हैं। अन्य ने लिखा कि पर्दे से परहेज है तो अपनी नंगी फोटो फेसबुक पर डालो। एक अन्य लिखता है कि तुमने ये हाथ मे कांग्रेस का झंडा पकड़ा हुआ है वो झंडा नहीं L है।


आरिफ अल्वी व कट्टर राहुल गांधी समर्थक फेसबुक आईडी ने राहुल गांधी की डीपी लगा कर लिखी गालियां-

कांग्रेस आईटी जिलाध्यक्ष आतिफ अल्वी व कट्टर राहुल गांधी समर्थक ने फेसबुक पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो को प्रोफ़ाइल फ़ोटो के रूप में लगा रखा है और इन आईडी से आरिफ अल्वी रंडी व महिलाओं के लिए अभद्र भाषा को लिख रहा है जिससे राहुल गांधी की छवि भी धूमिल हो रही है।

नेहरू कालोनी थाने में दी तहरीर-

महिला नेत्री ने आरिफ अल्वी, कट्टर राहुल गांधी समर्थक व अन्य के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। जिसमें रंडी, भद्दी-भद्दी गालियां, अभद्र भाषा का प्रयोग, मानसिक उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, चरित्र हनन की शिकायत पुलिस से की गई है। शिकायत के साथ फेसबुक के 20 पेज के स्क्रीन शॉट भी लगाए गए हैं।

कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष को दी लिखित शिकायत.

कांग्रेस की महिला नेत्री ने कांग्रेस उत्तराखण्ड के अनुशासन समिति के अध्यक्ष को भी लिखित शिकायत स्क्रीन शॉट के साथ दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts