देखिए वीडियो : कांग्रेसी नेताजी कह गए “अच्छाई पर बुराई की जीत” है दशहरा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रामनगर में कांग्रेसी नेता और एक निजी स्कूल के निदेशक ने अति उत्साह में आकर जनता को संबोधित करते हुए रावण दहन के मौके को “अच्छाई पर बुराई की जीत” कह दिया। देखिए वीडियो https://youtu.be/vQoxWBxSouc   नैनीताल जिले में रामनगर के पिरुमदारा में एक निजी स्कूल के निदेशक और कांग्रेस […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रामनगर में कांग्रेसी नेता और एक निजी स्कूल के निदेशक ने अति उत्साह में आकर जनता को संबोधित करते हुए रावण दहन के मौके को “अच्छाई पर बुराई की जीत” कह दिया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/vQoxWBxSouc

 

नैनीताल जिले में रामनगर के पिरुमदारा में एक निजी स्कूल के निदेशक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह रावत ने रामलीला मैदान में अपने भाषण के दौरान राम की तारीफ में कई कसीदे पढ़े। निदेशक शिशुपाल भारी दर्शकों के बीच, पिरुमदरा आदर्श रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। अपने भाषण में शिशुपाल कुछ ऐसा कह गए कि सभी लोग स्तब्ध रह गए।

मंगलवार शाम दशहरे के दौरान मंच पर खड़े होकर उन्होनें दर्शकों से कहा कि वो ज्यादा समय नहीं लेंगे। नेताजी की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि दशहरे का त्यौहार “अच्छाई पर बुराई की जीत” का प्रतीक है। शीशपाल उत्तराखण्ड कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। मौजूद लोगों ने इसपर चुटकी ले ली। पढ़े लिखे लोग ही अगर सभा को इस तरह लापरवाही से संबोधित करेंगे तो लोग क्या सीखेंगे ?

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts