बड़ी खबर : विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का अनोखा विरोध

अभय कैंतुरा  उत्तराखंड विधानसभा में आज कांग्रेस के विधायकों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज किया। उत्तराखंड के बुग्यालों में नाइट स्टे पर रोक से नाराज विधायकों ने सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज किया।   केदारनाथ विधायक मनोज रावत और विधायक राजकुमार ने ट्रैकिंग की पोशाक में विधानसभा पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। […]

अभय कैंतुरा 
उत्तराखंड विधानसभा में आज कांग्रेस के विधायकों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज किया। उत्तराखंड के बुग्यालों में नाइट स्टे पर रोक से नाराज विधायकों ने सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज किया।
  केदारनाथ विधायक मनोज रावत और विधायक राजकुमार ने ट्रैकिंग की पोशाक में विधानसभा पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
 विधायकों का कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद ट्रैकिंग व्यवसायियों को दिक्कत हो रही है। वन विभाग ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक एसएलपी दाखिल करनी थी, लेकिन नहीं की।
 सरकार की बेरुखी का विरोध करते हुए विधायकों ने कहा कि कोर्ट के आदेशों के बाद बुग्यालों में पूरी तरह से नाइट स्टे प्रतिबंधित है, लेकिन सरकार जरा भी संवेदनशील नहीं है।
पर्वतजन अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि यदि आपको यह खबर जनहित में उचित लगे तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts