वीडियो: बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप मे डिप्टी रेंजर की जमकर धुनाई

अनुज नेगी
पौड़ी।जनपद पौड़ी के कोटद्वार में एक शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है.जहा वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर पर एक स्कूल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।
कोटद्वार के झंडिचौड़ में एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, छेड़छाड़ के आरोप में युवती के परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने डिप्टी रेंजर की जमकर धुनाई कर दी।

देखिए वीडियो 1

 

वहीं डिप्टी रेंजर माफी मांगता रहा लोग धुनाई करते रहे। पीड़ित युवती का कहना है कि कई बार डिप्टी रेंजर उसका रास्ता रोकने की कोशिश कर चुका है। जब मामला सामने आया तो लोगों ने डिप्टी रेंजर को घेर लिया और जमकर पिटाई की। हंगामे और पिटाई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मुश्किल से डिप्टी रेंजर को लोगों की भीड़ से बाहर निकाला।

देखिए वीडियो 2

छेड़छाड़ का यह पूरा मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है, इसलिए पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर मामला बिजनौर के मंडावली थाने में दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मामले के बाद पीड़ित परिवार वालों ने डिप्टी रेंजर को सस्पेंड करने की मांग की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts