पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में एनईटीएफ़ अध्यक्ष ने जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता

September 4, 2023
in पर्वतजन
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में एनईटीएफ़ अध्यक्ष ने जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता
ShareShareShare

    देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में नेशनल एजुकेशनल टेक्नोलॉजी फोरम के अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्त्रबुधे ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता व्यक्त की और हरित विकास पर ज़ोर देते हुए पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकी पर शोध कार्य बढ़ाने पर ज़ोर दिया।

मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग द्वारा इंस्टीट्यूशंस ऑफ़ इंजीनियर इंडिया, डिजास्टर अवेयरनेस एंड मैनेजमेंट फोरम, यूसर्क, यूकॉस्ट, यूजेवीएनएल के सहयोग से  ‘हरित और सतत विकास के लिए स्मार्ट इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज़’ पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सम्मलेन के दूसरे दिन नेशनल एजुकेशनल टेक्नोलॉजी फोरम के अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्त्रबुधे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।  इस दौरान उन्होंने मानवजाति के समक्ष जलवायु परिवर्तन को सबसे बड़ी चुनौती करार देते हुए इस दिशा में कार्य करने पर बल दिया।  उन्होंने कहा कि सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ पानी, अपशिष्ट प्रबंशन जैसी कई चुनौतियां वैज्ञानिकों के समक्ष हैं।  आवश्यकता स्मार्ट टेक्नोलॉजी के निर्माण की है ताकि जलवायु अनुकूल हरित विकास को ध्यान में रखकर नए युग का निर्माण किया जा सके। उन्होंने हरित प्रौद्योगिकी के उपयोग की अवधारणा को कंप्यूटर विज्ञान, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लागू किये जाने पर ज़ोर दिया।  वहीं, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर में डपार्टमेन्ट ऑफ़ मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग के डॉ एमवी रेड्डी ने पर्यावरण के अनुकूल स्मार्ट मैटेरियल्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में तापमान को सामान्य बनाये रखने वाले मैटेरियल सहित स्मार्ट सिटी के निर्माण में हरित विकास पर ध्यान देने की ज़रुरत है।  इंडस्ट्रियल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम में डाटा साइंस लेबोरेटरी के डॉ बुइ थान्ह हुंग ने मशीन लर्निंग, डेटा माइनिंग, एआई जैसे नयी प्रौद्योगिकी पर अपने विचार  रखे।  सम्मलेन के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालय और संस्थानों के शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन कुलाधिपति श्री संजय बंसल और उपकुलाधिपति श्री अमन बंसल की देखरेख में किया जा रहा है।  इस अवसर पर उपकुलपति डॉ आरके त्रिपाठी, डीन स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग डॉ रितिका मेहरा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

——————————-

वन नेशन वन डाटा पर चर्चा जारी – सहस्त्रबुधे 

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन के दौरान नेशनल एजुकेशनल टेक्नोलॉजी फोरम के अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्त्रबुधे ने शिक्षा क्षेत्र में वन नेशन वन डाटा को लागू किये जाने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रैंकिंग और मान्यता प्राप्ति हेतु आंकड़ों की वैधता और प्रमाणिकता के मद्देनज़र वन नेशन वन डाटा पर विचार किया जा रहा है ताकि बार बार आवश्यकता पड़ने पर आंकड़ों को भ्रामक रूप में नहीं बल्कि सत्यापित रूप में प्रस्तुत किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने उच्च शिक्षा में विभिन्न विषयों को हिंदी में पढ़ाये जाने को लेकर अनुवादिनी का भी ज़िक्र किया, जिसके माध्यम से छात्र पूर्ण रूप से अंग्रेजी पुस्तकों को हिंदी में पढ़ सकते हैं।      

 


Previous Post

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का समापन

Next Post

शर्मनाक: ग्राम प्रधान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव की युवती से किया गैंगरेप,एक नेपाली युवक भी शामिल

Next Post
latest uttarakhand news,

शर्मनाक: ग्राम प्रधान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव की युवती से किया गैंगरेप,एक नेपाली युवक भी शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!