बड़ी खबर: ग्रामीणों के संग खेतों में पहुंची डीएम। धान की कटाई और मंडाई में हुई शामिल

जयप्रकाश नौगाई: पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड): जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. स्वाति एस. भदौरिया ने तहसील पौड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरी का दौरा कर किसानों के साथ धान की कटाई और मंडाई में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्रॉप कटिंग प्रयोग (Crop Cutting Experiment – CCE) का निरीक्षण किया और किसानों को फसल बीमा व क्षतिपूर्ति से […]

जयप्रकाश नौगाई:

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड): जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. स्वाति एस. भदौरिया ने तहसील पौड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुंगरी का दौरा कर किसानों के साथ धान की कटाई और मंडाई में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्रॉप कटिंग प्रयोग (Crop Cutting Experiment – CCE) का निरीक्षण किया और किसानों को फसल बीमा व क्षतिपूर्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

खेत में किया क्रॉप कटिंग प्रयोग

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग द्वारा किसान विक्रम सिंह के खेत में किए गए क्रॉप कटिंग प्रयोग का जायजा लिया। इस दौरान 30 वर्ग मीटर के प्लॉट पर CCE एग्री ऐप के माध्यम से प्रयोग किया गया, जिसमें 7 किलो धान की उपज दर्ज की गई।
उन्होंने स्वयं भी खेत में धान की कटाई कर ग्रामीण महिलाओं के साथ मंडाई की और किसानों का उत्साह बढ़ाया।

किसानों से की बातचीत, अभिलेखों की जांच

डॉ. भदौरिया ने मौके पर खेत का नक्शा, खसरा और रजिस्टर सहित राजस्व अभिलेखों की जांच की। साथ ही किसानों से बोए गए बीज और फसल की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तय किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किसानों को फसल बीमा व क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिलता है।

ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें

गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने खेतों में घेरबाड़ (फेंसिंग) किए जाने की मांग रखी।
जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि कृषि विभाग को घेरबाड़ के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

किसानों को मिला फसल बीमा का लाभ

इस अवसर पर ग्रामीणों को फसल बीमा योजना की जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से चल रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts