पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ बोले डीजीपी ” पुलिसकर्मियों की ऐसी हरकतें नहीं की जाएंगी बर्दाश्त l ओवर ड्यूटी मात्र एक बहाना”

November 26, 2022
in पर्वतजन
पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ बोले डीजीपी ” पुलिसकर्मियों की ऐसी हरकतें नहीं की जाएंगी बर्दाश्त l ओवर ड्यूटी मात्र एक बहाना”
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के डी.जी.पी.अशोक कुमार ने कहा कि हाल हवाल में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले पुलिस कर्मियों को सजा दी जा रही है, जबकि ड्यूटी के दौरान स्ट्रैस में आए जवानों की काउंसिलिंग विभाग द्वारा की जा रही है। मनोचिकित्सक भी इस तरह की हरकत को मनोग्रस्तता बताते हैं और इसे स्ट्रैस से अलग रखते हैं। हालांकि वो बताते हैं कि इस बीमारी का भी इलाज हैं।

       नैनीताल जिले में बीती 23-24 नवंबर को बी.एस.सी.की छात्रा से बस में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस कर्मी पर ही आरोप लगा था। इसके अलावा पी.ए.सी.जवान पर भी बैंककर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना में बीती 24 नवंबर की रात एक आयोजन के दौरान नशे में धुत सिपाही ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। इस घटना का वीडियो बन गया जो जोरों से वायरल हो गया। पुलिस ने आनन फानन में जवान को निलंबित कर दिया। 

      प्रदेश में पुलिस जवानों के इस बदले व्यवहार पर सूबे के डी.जी.पी.अशोक कुमार से पूछा गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स के जवानों की ऐसी कोई भी हरकत बर्दास्त नहीं कि जाएगी। पुलिस फोर्स की भारी कमी के कारण जवानों से ओवर ड्यूटी लिए जाने के कारण हुई ऐसी घटना के सवाल पर उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया और कहा कि ये एक बहाना है जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो जवान स्ट्रैस में है विभाग उसकी काउंसलिंग कराकर परेशानी का निवारण कर रहा है। 

       बी.डी.पाण्डे के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ.गिरीश पाण्डे ने बताया कि इस तरह की हरकत को मनोग्रस्तता ‘ओबशेषन’ कहा जाता है। इसका स्ट्रैस और ओवर ड्यूटी से कोई लेना देना नहीं है। स्ट्रैस में रहने वाला व्यक्ति काम से दूर या छुट्टी लेकर जा सकता है, लेकिन वो ऐसी हरकत नहीं करेगा। ये केवल मनोग्रस्तता है जिसमें कोई व्यक्ति केवल एक ही चीज को बार बार सोचता रहता है, चाहे वो लड़की से छेड़छाड़ ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि देश की शरहद या देश के अंदर 24 घंटे ड्यूटी करने वाले लोग कभी कभी स्ट्रैस में आ जाते हैं, जिन्हें काउंसलिंग से ठीक किया जा सकता है।


Previous Post

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

Next Post

बिग अपडेट : UTET-2022 का परीक्षाफल जारी, मात्र 21% ही हुए पास l ऐसे देखे रिजल्ट

Next Post
बिग अपडेट : UTET-2022 का परीक्षाफल जारी, मात्र 21% ही हुए पास l ऐसे देखे रिजल्ट

बिग अपडेट : UTET-2022 का परीक्षाफल जारी, मात्र 21% ही हुए पास l ऐसे देखे रिजल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • AAI Recruitment 2025 में मिलेगा ₹1.5 लाख वेतन । 1 अगस्त तक करें आवेदन
  • डीएम बंसल ने खुद चढ़ा पहाड़:  चकराता में नए CHC के लिए देखी जगह । जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • बार-बार Loan Inquiry से गिर रहा हैं आपका Credit Score | जानिए बचने के आसान तरीके
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • शानदार पहल: ITI छात्रों को हर महीने मिलेगा 8000 रुपये स्टाइपेंड । जानिए पूरी अपडेट ..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!