बिग अपडेट : UTET-2022 का परीक्षाफल जारी, मात्र 21% ही हुए पास l ऐसे देखे रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा 30 सितंबर को आयोजित की गई उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा(UTET-2022) प्रथम एवं द्वितीय का परीक्षा फल जारी कर दिया गया हैl UTET-2022 की प्रथम व द्वितीय मे इस बार 51386 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 21% ही पास हो सके,यानी 11047 ही पास  हुएl UTET-2022 की यह परीक्षा प्रदेश […]

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा 30 सितंबर को आयोजित की गई उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा(UTET-2022) प्रथम एवं द्वितीय का परीक्षा फल जारी कर दिया गया हैl

UTET-2022 की प्रथम व द्वितीय मे इस बार 51386 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 21% ही पास हो सके,यानी 11047 ही पास  हुएl

UTET-2022 की यह परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बने 139 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम व दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा हुई।

जानकारी के अनुसार, UTET प्रथम में 29545 पंजीकृत थे,जिनमें 25092 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4903 उत्तीर्ण हो गए। परीक्षाफल 19.54 प्रतिशत रहा। 

वही UTET-2022 द्वितीय में 30755 पंजीकृत थे जिनमें 26294 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 6144 उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 23.37 प्रतिशत रहा। 

  • परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts