जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

उत्तरकाशी 26 नवम्बर 2022

नीरज उत्तराखंडी

 

     जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संविधान दिवस की शपथ दिलाई। 

उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। 

जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना के हर शब्द की बहुत बड़ी गरिमा है जिसे हर कर्मचारी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को ड्राफ्ट कमेटी ने भारतीय संविधान को अपनाया जिसे बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू किया। 

       इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts