खबर का असर : सैक्स कांड पर डीआईजी ने बिठाई जांच। बेनकाब होंगे पुलिस और पत्रकार !!

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में पिछले कुछ समय से सोशियल मीडिया पर एक बड़े उद्योगपति और एक युवती का अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक चैटिंग तेजी से वायरल हो रही है। पर्वतजन मे खबर 9 के बाद इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस उप निरीक्षक कुमाऊँ ने एस.एस.पी.को जांच के आदेश दे दिए हैं।
उधम सिंह नगर जिले में एक युवती के साथ आरोपी उद्यमी और उसके रिश्तेदार द्वारा यौन शोषण से जुड़ी कुछ वॉट्सएप चैट, फोटो व अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। शहर में ये चर्चा है कि जैसे ही इस कथित यौन शोषण के प्रमाण यहां से लेकर देहरादून तक पहुंचे, तो इसे मैनेज करने का जोड़ तोड़ शुरू हो गया। कुछ बिचौलिये मीडिया कर्मी भी मामले को शांत करने में जुटे और बताया जा रहा है कि मोती रकम खाकर चुप बैठ गए। उद्यमी की युवती के साथ आपत्तिजनक चैटिंग के स्क्रीन शॉट फोटो भी जमकर वायरल हो रहा है । चैटिंग में साफ देखा जा सकता है कि उधमी काशीपुर की किसी निजी संस्थान में काम करने वाली उस युवती को कई बार अश्लील तस्वीरें भेजने की मांग कर रहा है।

वीडियो और जैकिट पहने उद्यमी के फ़ोटो को देखने से शीतकाल के लग रहे हैं, जिससे ये भी शक है कि किसी ने मांग पूरी नहीं होने पर ये सब वायरल किया हो सकता है। मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, जिससे ऐसा लगता है कि इस अवैध रिश्ते में दोनों पक्ष कॉम्प्रोमाइज कर संतुष्ठ हैं।

सूत्रों की मानें तो इस सनसनीखेज मामले को निबटाने के लिए उधमी ने बहुत रुपया बहा दिया है।
मामला पुलिस उप निरीक्षक(डी.आई.जी.) के सम्मुख जाने के बाद उन्होंने फ़ोटो वीडियो वायरल होने की बात मानी। उन्होंने कहा कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान को केस रैफर कर जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts