डिस्कवरी के मैन वर्सेस वाइल्ड में दिखेगा पीएम मोदी का नया रूप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही डिस्कवरी के लोकप्रिय शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की खाक छानते नजर आएंगे। यह शो कार्बेट नेशनल पार्क में फिल्माया गया था जिस दिन यह शो फिल्माया गया था, उसी दिन पुलवामा अटैक हुआ था लेकिन शो की शूटिंग के बाद प्रधानमंत्री ने जो प्रेस […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी ही डिस्कवरी के लोकप्रिय शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ में बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की खाक छानते नजर आएंगे। यह शो कार्बेट नेशनल पार्क में फिल्माया गया था जिस दिन यह शो फिल्माया गया था, उसी दिन पुलवामा अटैक हुआ था लेकिन शो की शूटिंग के बाद प्रधानमंत्री ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभा आयोजित की उसमें पुलवामा अटैक के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। इस बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश भर में कई दिनों तक आलोचना हुई थी।
12 अगस्त को रात नौ बजे डिस्कवरी में यह शो दिखाया जाएगा।
इससे पहले ऐसा शो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी फिल्माया गया था। इसमें नरेंद्र मोदी नए रूप में नजर आएंगे। यह शो नरेंद्र मोदी के पर्यावरण प्रेम तथा वन्य जीव संरक्षण के लिहाज से मैसेज देने के लिए फिल्माया गया है। इसमें नरेंद्र मोदी के हाथ में बांस का एक भाला पकड़ाया गया है और बेयर ग्रिल्स उनसे कह रहे हैं कि वह भारत देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा में रहना बेयर ग्रिल्स का कर्तव्य है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts