एक्सक्लूसिव वीडियो : ज़िला अस्पताल मे नंगे फर्श पर लेटकर इलाज को मजबूर हैं मरीज

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रुद्रपुर जिला अस्पताल में डेंग्यू मरीजों की संख्या बढ़ते ही मरीजों को जमीन पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। आपातकाल की गंदगी ही मरीज को अलग से बीमारी देने को तैयार है । उत्तराखण्ड में जिला अस्पताल रुद्रपुर बदहाली पर आंसू बहा रहा है, जिसकी बानगी जमीन […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर जिला अस्पताल में डेंग्यू मरीजों की संख्या बढ़ते ही मरीजों को जमीन पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। आपातकाल की गंदगी ही मरीज को अलग से बीमारी देने को तैयार है ।
उत्तराखण्ड में जिला अस्पताल रुद्रपुर बदहाली पर आंसू बहा रहा है, जिसकी बानगी जमीन पर लेटे मरीजों से लगाई जा सकती है। अस्पताल में बिस्तर नहीं होने से परेशान मरीज अपने बिस्तर की व्यवस्था खुद ही करने के लिए मजबूर हैं।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/NDFatVN9plM

 

यहां तीमारदार अपने अपने घरों से चारपाई लाकर उसपर अपने मरीजो को लेटा रहे हैं। एक तरफ जहां डेंगू लगातार अपने पांव पसार रहा है, वहीं उसकी रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग के दावों की कलई खुलती दिख रही है।

जिला अस्पताल में हालात कुछ ऐसे हैं कि मरीजों के साथ साथ उनके तीमारदारों को भी अव्यवस्थाओं से रू-ब-रू होना पड़ रहा है।ओ.पी.डी.के अलावा इमरजेंसी में भी दर्जनों मरीज फर्श और बेंच पर लेटने को मजबूर हैं।

https://youtu.be/PD-oYbiE3Uk

 

इतना ही नहीं जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था के हाल भी बुरे हैं। यहां पानी की व्यवस्था से लेकर सभी अन्य व्यवस्थाओं का हाल बुरा है। अस्पताल के शौचालय में कूड़े के ढेर लगे हैं। शौचालय में अस्पताल का कूड़ा फैंका जा रहा है, जिससे मरीजों को अस्पताल से ही बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

Also Read This

बड़ी खबर : प्रदेश में 400 से अधिक बेसिक शिक्षकों की रिक्त पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के...

मौसम अपडेट: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की...

Related Posts