गठजोड़ वीडियो: डॉक्टर + एमआर = मंहगी दवा + अनाप शनाप जांच

अनुज नेगी राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश सिर्फ कहने को सरकारी अस्पताल है। डाक्टर और एमआर का गठजोड़ गरीबों की जेब काट रहा है। गठजोड़ के चलते सरकारी अस्पताल में गरीबों का इलाज और जांच ‘पैकेज’ से हो रहा है। देखिए वीडियो https://youtu.be/jGJhwSJaOxI   डाक्टर खुद मरीजों से बाहर के मुकाबले आधी दरों में सुविधाएं मुहैया कराने का […]

अनुज नेगी
राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश सिर्फ कहने को सरकारी अस्पताल है। डाक्टर और एमआर का गठजोड़ गरीबों की जेब काट रहा है। गठजोड़ के चलते सरकारी अस्पताल में गरीबों का इलाज और जांच ‘पैकेज’ से हो रहा है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/jGJhwSJaOxI

 

डाक्टर खुद मरीजों से बाहर के मुकाबले आधी दरों में सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करते हैं। ओपीडी में डॉक्टर की कुर्सी पर दवा कंपनियों के प्रतिनिधि काबिज रहते हैं। बिना रोक-टोक मरीजों के पर्चे पर बाहर की दवाएं भी लिखते हैं।

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में डॉक्टर के जगह एमआर बैठे रहते हैं,यही नही जब डॉक्टर नहीं रहते तो एमआर खुद ही मरीजों की पर्ची बना कर दवाई लिख लेते हैं।
आपको बता दें, राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को सुबह एक डेंगू का मरीज अपना इलाज कराने अस्पताल पहुँचा ,जहां एमआर डॉक्टर के कक्ष में था और डॉक्टर साहब गायब। एमआर खुद मरीजो की पर्ची बना रहा था।

जब डेंगू के मरीज ने एमआर को पूछा कि आप क्या हो तो एमआर ने खुद को एमआर बताया और कहने लगा कि डॉक्टर साहब ने मुझे पर्ची बनाने को कहा है।जब खुद डॉक्टर साहब एमआर को अपने कक्ष में रहने को कह रहे हैं तो आप समझ सकते है कि डॉक्टर और एमआर मरीजों की जेब पर किस कदर डाका डाल रहे हैं !

Also Read This

बड़ी खबर : बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा नौटियाल

नैनीताल/रिपोर्ट - कमल जगाती विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली 'थाली भेंट' की गणना के दौरान कथित वित्तीय अनियमितता का...

Join Indian Army : बिना पेपर आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का शानदार मौका , 380 पदों पर भर्ती; 18 लाख मिलेगा पैकेज !

नई दिल्ली: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग छात्रों और युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। भारतीय सेना (Indian...

Related Posts