एक्सक्लूसिव वीडियो : रिजर्व पार्क मे किसके फार्म हाउस में किसकी अनुमति से उड़ा हैली

आजकल सोशल मीडिया में एक हेलीकॉप्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल ये हेलीकॉप्टर जंगल में बने किसी फार्म हाउस में उतारा गया है। हमारी पड़ताल में यह जगह पौड़ी जिले में धुमाकोट तहसील के कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व डिवीजन के कालाखाण्ड क्षेत्र का लग रहा है। देखिए वीडियो https://youtu.be/IKOyY3F5Fd4   […]

आजकल सोशल मीडिया में एक हेलीकॉप्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल ये हेलीकॉप्टर जंगल में बने किसी फार्म हाउस में उतारा गया है। हमारी पड़ताल में यह जगह पौड़ी जिले में धुमाकोट तहसील के कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व डिवीजन के कालाखाण्ड क्षेत्र का लग रहा है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/IKOyY3F5Fd4

 

16 जून से 14 नवम्बर तक राष्ट्रीय पार्क आम आदमी के लिए बंद रहता है, तो क्या फार्म हाउस के मालिक द्वारा वन विभाग को ठेंगा दिखाते हुए हवाई मार्ग से अपने फार्म हाउस तक पहुचा गया है ?

यदि यह सत्य है तो हेलीकॉप्टर की आवाज आने पर क्या जंगल के चौकीदार सो रहे थे या उनका मुंह कुछ चबेना डाल कर बंद करवाया गया है !

यह क्षेत्र वन्यजीव बहुल क्षेत्र है तो आप स्वयं अन्दाजा लगा सकते हैं कि इतनी आवाज से उन पर क्या असर हुआ होगा ?

इलाके की सैटेलाइट इमेज। कार्बेट के कोर एरिया मे फार्म हाउस 

हालांकि इस संबंध में जब पर्वत जन ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की डायरेक्टर राहुल कुमार से बात की तो उनका कहना था कि यह वीडियो एक 2 साल से भी पुराना लगता है।

बहरहाल इस बात की पड़ताल तो की ही जानी चाहिए कि यह वीडियो कब का है और क्या इस हेलीकॉप्टर को इस इलाके से उड़ने में स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की भी अनुमति ले ली गई थी अथवा नहीं।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts