खुलासा : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति ने परीक्षा संबंधी गोपनीय कार्यों में लगाये बाल मजदूर

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति परीक्षा की आंसर शीट की कोडिंग जैसे गोपनीय कार्यों को बाल मजदूरों से करवा रहे हैं। जाहिर है कि बाल मजदूरों से काम लिया जाना न सिर्फ अपराध है बल्कि उत्तराखंड के भविष्य के साथ भी एक खिलवाड़ है। इसके लिए कुलपति, और रजिस्ट्रार सभी जिम्मेदार हैं। अंदरूनी सूत्रों के […]

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कुलपति परीक्षा की आंसर शीट की कोडिंग जैसे गोपनीय कार्यों को बाल मजदूरों से करवा रहे हैं।

जाहिर है कि बाल मजदूरों से काम लिया जाना न सिर्फ अपराध है बल्कि उत्तराखंड के भविष्य के साथ भी एक खिलवाड़ है। इसके लिए कुलपति, और रजिस्ट्रार सभी जिम्मेदार हैं।

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में परीक्षा के बाद कोडिंग और अन्य गोपनीय कार्यों के लिए इन बाल मजदूरों को कुलपति लेकर आए हैं।

अंदर खाने विश्वविद्यालय के स्टाफ में भी इसको लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से विश्वविद्यालय तथा संगठन महाविद्यालयों ने परीक्षा, स्टोर, पुस्तकालय, क्रीडा और वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों से योग्य एवं प्रशिक्षित अनुभवी कर्मियों को जबरदस्ती हटाकर उनके स्थान पर अयोग्य और कम शिक्षित लोगों को जिम्मेदारी दी है। विश्वविद्यालय में इस तरह की मनमानी की यह परंपरा सी बन गई है। इसका संज्ञान न तो शासन ले रहा है और न ही राजभवन !

बड़ा सवाल यह है कि गोपनीय कार्यों में बाल मजदूरों से काम लिए जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आखिर क्या कार्यवाही होगी !

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts