20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया फायर स्टेशन का फायरमैन

कोटद्वार, उत्तराखंड। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोटद्वार स्थित फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी फायर स्टेशन के समीप की गई, जहां आरोपी ने शिकायतकर्ता से अवैध रकम […]

कोटद्वार, उत्तराखंड।

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोटद्वार स्थित फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी फायर स्टेशन के समीप की गई, जहां आरोपी ने शिकायतकर्ता से अवैध रकम ली।

 

मामला मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजूकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग के फायर एनओसी (No Objection Certificate) के नवीनीकरण से जुड़ा है। आरोप है कि संबंधित कॉलेज भवन की फायर एनओसी रिन्यू कराने के लिए शिकायतकर्ता लगातार फायर स्टेशन के चक्कर काट रहा था, इसी दौरान आरोपी फायरमैन ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले ₹20,000 की मांग की।

 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने यह साफ कर दिया था कि जब तक मांगी गई रकम नहीं दी जाएगी, तब तक एनओसी नवीनीकरण की कार्रवाई लंबित रखी जाएगी। इस अवैध मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित एजेंसी को दी।

 

शिकायत की पुष्टि के बाद एजेंसी ने गोपनीय तरीके से ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के अनुसार जैसे ही लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

 

इस कार्रवाई से फायर विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts