देहरादून: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (आवास विभाग) का प्रथम महाधिवेशन देहरादून के अधिकारी क्लब, यमुना कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ एवं उसके विभिन्न घटक संगठनों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महाधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अवर अभियंताओं और विभिन्न विभागों के संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अभियंताओं की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
महाधिवेशन का संचालन अवर अभियंता इं. जसपाल सिंह पंवार और इं. सूरज रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के महासचिव इं. वीरेंद्र सिंह गुसाईं के प्रतिनिधि के रूप में उपाध्यक्ष इं. मुकेश बहुगुणा उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के महासचिव इं. मुकेश रतूड़ी सहित विभिन्न विभागों के प्रांतीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की एकता, आपसी समन्वय और अभियंताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे। आवास विभाग के अवर अभियंताओं ने भी विभागीय समस्याओं और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाए।
NPS लागू करने और सेवा नियमावली बनाने की उठी मांग
महाधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अवर अभियंताओं के हितों की रक्षा करना, विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना, नई पेंशन योजना (NPS) लागू करवाना तथा सेवा नियमावली तैयार करवाना है। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों के लंबित मामलों के समाधान पर भी चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि ने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ भविष्य में भी आवास विभाग के अभियंताओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
प्रांतीय तदर्थ समिति का हुआ निर्वाचन
महाधिवेशन के दौरान आवास विभाग की प्रांतीय तदर्थ समिति के गठन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारियों के रूप में सिंचाई विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष इं. अनिल सिंह पंवार और गढ़वाल मंडल अध्यक्ष इं. आशीष यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विधिवत निर्वाचन के बाद नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
ये बने प्रांतीय पदाधिकारी
- प्रांतीय अध्यक्ष: इं. संदीप उनियाल
- प्रांतीय महासचिव: इं. पंकज चंद्र जोशी
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: इं. सूरज सिंह रावत
- उपाध्यक्ष: इं. जसपाल सिंह पंवार
- वित्त सचिव: इं. राहुल चमोली
- लेखा संप्रेक्षक: इं. प्रियंका रावत
- सचिव (प्रोन्नत): इं. आलोक विश्वकर्मा
मंडलीय कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
गढ़वाल मंडल
- अध्यक्ष: इं. सुनील सिंह राणा
- सचिव: इं. अमन पाल
कुमाऊं मंडल
- अध्यक्ष: इं. हिमांशु पंत
- सचिव: इं. आशुतोष कुडियाल
महाधिवेशन के समापन पर नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, अभियंताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और विभागीय हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े:





