देहरादून, 08 अक्टूबर, 2026:बिजेंद्र सिंह राणा
साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए शुक्रवार, 08 अक्टूबर, 2026 को ‘विंटेज वाइब्स एंड न्यू ट्राइब्स’ थीम पर रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन हिमालयन कल्चर सेंटर, देहरादून में किया गया, जिसमें प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजी, एग्रो साइंसेज, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री एवं मुख्य अतिथि श्री खजान दास जी ने शिरकत की। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत साई इंस्टीट्यूट के मुख्य शैक्षणिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र गुसाईं के संबोधन से हुई। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने शैक्षणिक जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर साई कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. शीबा फिलिप, साई इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ. संध्या डोगरा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष श्री हरिश अरोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे अपने सपनों और प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
उपाध्यक्ष श्रीमती रानी अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फ्रेशर्स पार्टी नए विद्यार्थियों के लिए केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि नए मित्र बनाने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संस्थान के साथ एक नई यात्रा शुरू करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर एक विशेष प्रतिभा होती है और आवश्यकता केवल उसे पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने की है।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘मिस्टर फ्रेशर्स’, ‘मिस फ्रेशर्स’ , ‘स्पार्क ऑफ द इवनिंग’ तथा ‘मोस्ट एंटरटेनिंग’ जैसे विभिन्न खिताब एवं सम्मान प्रदान किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने पूरे वातावरण को संगीत, उमंग और उत्साह से भर दिया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में 80 के दशक की थीम ने समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने उस दौर के लोकप्रिय परिधानों, संगीत और अंदाज को अपनी प्रस्तुतियों में जीवंत कर दिया। रेट्रो लुक में सजे छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों और आकर्षक अंदाज से पूरे माहौल को 80 के दशक की यादों से सराबोर कर दिया। पुराने दौर के लोकप्रिय गीतों पर हुई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और समारोह में मौजूद सभी लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। ‘विंटेज वाइब्स एंड न्यू ट्राइब्स’ की थीम पर आधारित इस आयोजन में पुरानी यादों और नए उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का सबसे रोमांचक आकर्षण सभी विभागों की ओर से प्रस्तुत रैंप वॉक रहा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
इसी अवसर पर साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख किया गया। संस्थान की बीबीए की छात्रा सुश्री गुनगुन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में ‘मिस P&I’ का खिताब अपने नाम कर साई परिवार एवं संस्थान को गौरवान्वित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की ओर से उन्हें सम्मानित एवं विशेष रूप से फैसिलिटेट किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संध्या डोगरा ने संस्थान की ओर से अध्यक्ष श्री हरिश अरोड़ा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रानी अरोड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के कारण ही इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुनीता पंवार, श्रीमती रितिका एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ सभी विभागाध्यक्षों और फैकल्टी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समारोह ने नवागंतुक विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संस्थान के साथ अपनी नई यात्रा की सुखद शुरुआत करने का शानदार अवसर प्रदान किया। फ्रेशर्स पार्टी सभी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुई और उन्होंने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ समारोह का आनंद लिया।






