सांसद के गांव मे पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या

गढ़वाल सांसद तीरथ के गाँव में पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या गृह क्लेश के चलते पत्नी ने कर डाली पति की निर्मम हत्या। अनुज नेगी पौड़ी।गृह क्लेश के चलते पत्नी ने कर डाली पति की निर्मम हत्या,हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप। जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के सीरों गांव में एक पत्नी […]

गढ़वाल सांसद तीरथ के गाँव में पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या

गृह क्लेश के चलते पत्नी ने कर डाली पति की निर्मम हत्या।

अनुज नेगी

पौड़ी।गृह क्लेश के चलते पत्नी ने कर डाली पति की निर्मम हत्या,हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप।
जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के सीरों गांव में एक पत्नी ने अपने पति की निर्ममता से हत्या कर दी जिसके क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कल्जीखाल ब्लॉक के सीरों गांव में एक पत्नी ने अपने पति की निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है।
40 वर्षीय तेजपाल को उसकी ही पत्नी ने सिर ईट से कुचल कर मार डाला। ग्रमीणों ने बताया कि दोनों पति पत्नी हमेशा आपस मे लड़ते रहते थे।पत्नी पति की रोज पिटाई करती थी।
रोज के झगड़े में बेटा बीच बचाव करता था। लेकिन जब पति पत्नी का झगड़ा हुआ तब उनका बेटा विवाह समारोह में बाहर गया हुआ था।

पत्नी ने पहले पति को धक्का दिया, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और वह बेहोश हो गया, उसके बाद पत्नी ने आँगन में ही बेहोश पति के सर पर ईट से वार कर कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस पहुँची मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटा रही है।ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को घर के अंदर ही कैद कर दिया था। बता दें कि सीरों गांव गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का पैतृक गांव है।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts