स्वजल अधिकारियों के उत्पीड़न से प्रधान ने की आत्महत्या

स्वजल अधिकारियों के मानसिक उत्पीड़न से ग्राम प्रधान ने किया सुसाइड ग्राम प्रधान ने सुसाइड नोट पर स्वजल अधिकारी और जेई पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप अनुज नेगी पौड़ी। जनपद पौड़ी के कोट ब्लाक के फलस्वाड़ी गांव के प्रधान की आत्महत्या का मामला सामने आया है, मृतक ग्राम प्रधान दीपक के परिजनों ने स्वजल परियोजना […]

स्वजल अधिकारियों के मानसिक उत्पीड़न से ग्राम प्रधान ने किया सुसाइड

ग्राम प्रधान ने सुसाइड नोट पर स्वजल अधिकारी और जेई पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप

अनुज नेगी
पौड़ी। जनपद पौड़ी के कोट ब्लाक के फलस्वाड़ी गांव के प्रधान की आत्महत्या का मामला सामने आया है, मृतक ग्राम प्रधान दीपक के परिजनों ने स्वजल परियोजना अधिकारी और विभागीय जेई पर ग्राम प्रधान को मानसिक तौर पर प्रताडित करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने मानसिक दबाब को ही आत्महत्या का कारण बताया है। प्रधान के पास से राजस्व विभाग ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, परिजनों का कहना है कि मृतक प्रधान ने अपने सुसाइड नोट में स्वजल परियोजना अधिकारी और जेई पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जिसके कारण ग्राम प्रधान ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया, मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी पौड़ी ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है।

उनका कहना है कि जांच करने के बाद जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके मद्देनजर संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी पूरी घटना बीती देर शाम की है, जब ग्राम प्रधान ने मौत को गले लगा लिया।

परिजनों ने बताया कि अपने सुसाइड नोट पर मृतक ग्राम प्रधान ने जेई और अधिकारियों पर एक लाख 26 हजार का कोई कार्य अपने क्षेत्र में करवाने के लिए जेई और स्वजल अधिकारी पर दबाब बनाया था लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नही दिया गया फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts