ब्रेकिंग : तीन गुलदारों के शव मिलने से हड़कंप

लालढांग में तीन गुलदारों के शव मिलने से वन महकमे में हड़कम्प।लैंसडौन वन प्रभाग,राजाजी टाइगर पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग के सीमाओं में मिले गुलदारों के शव अनुज नेगी एक ओर सरकार गुलदार व बाघों के संरक्षण में अनेक प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग कुम्भकर्ण की नींद में सोया है। शुक्रवार […]

लालढांग में तीन गुलदारों के शव मिलने से वन महकमे में हड़कम्प।लैंसडौन वन प्रभाग,राजाजी टाइगर पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग के सीमाओं में मिले गुलदारों के शव

अनुज नेगी

एक ओर सरकार गुलदार व बाघों के संरक्षण में अनेक प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग कुम्भकर्ण की नींद में सोया है।
शुक्रवार की सुबह लालढांग में तीन गुलदारों के शव मिलने से वन महकमे में हड़कम्प मच गया।लालढांग में लैंसडौन वन प्रभाग,राजाजी टाइगर पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग ने आज एक के बाद एक तीन गुलदारों के शव मिलने से वन महकमें में हड़कंप मच गया। आज तड़के हरिद्वार वन प्रभाग की चिड़ियापुर रेंज में ग्रामीणों की सूचना पर वन महकमे ने एक गुलदार के शव को बरामद किया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/5ec46BGa_lw

मगर थोड़ी देर के भीतर ही इस स्थान से कुछ दूरी पर दो अन्य गुलदारों के मृत मिलने की सूचना पर वन महकमा सकते हैं। जिस स्थान पर यह शव मिले हैं, वह स्थान राजाजी टाइगर रिजर्व, लैंसडौन वन प्रभाग व हरीद्वार वन प्रभाग का जंक्सन माना जाता है। आखिर सबसे बड़ा सवाल है कि तीन वनप्रभागों का जंक्सन होने के बाद भी अति संवेदनशील इस स्थान के वन कर्मी क्या कर रहे थे।आखिर उन्हें सूचना इतनी देर से क्यों मिली।

“प्रथम दृष्टया जहर से इनकी मौत की संभावना नजर आ रही है। पोस्टमार्टम की आने के बाद असल वजह पता लग पायेगी।यह बड़ी चिंता का विषय,वन प्रभाग के तीनों सीमाओ को हाई अलर्ट कर दिया गया है।”

                  —जय राज- प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखंड

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts