खुलासा : गुलदार ने कुत्ता मार डाला तो मालिक ने शव पर जहर डालकर तीन गुलदार शावक मार डाले।

लालढांग क्षेत्र में तीन गुलदारों की मौत का हुआ खुलासा लैंसडौन वन प्रभाग,राजाजी टाइगर पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग के सीमाओं में मिले थे गुलदारों के शव अनुज नेगी पौड़ी।वन विभाग की एसओजी टीम ने लालढांग क्षेत्र में पिछले दिनो 3 गुलदारों की मौत का खुलासा किया है।इस मामले में लालढांग क्षेत्र से सुखपाल नामक […]

लालढांग क्षेत्र में तीन गुलदारों की मौत का हुआ खुलासा

लैंसडौन वन प्रभाग,राजाजी टाइगर पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग के सीमाओं में मिले थे गुलदारों के शव

अनुज नेगी
पौड़ी।वन विभाग की एसओजी टीम ने लालढांग क्षेत्र में पिछले दिनो 3 गुलदारों की मौत का खुलासा किया है।इस मामले में लालढांग क्षेत्र से सुखपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी सुखपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले गुलदार उनके पालतू कुत्ते को घर से ले गया था। गुलदार के हमले में कुत्ते का बच्चा घायल अधिक घायल हो गया था। सुखपाल ने पालतू कुत्ते के बच्चे के घाव में कीड़े पड़ने पर जहर डाल दिया था। कुत्ते के मरने पर सुखपाल के उसे पास के जंगल में फेंका था। जहां कुत्ते का जहरीला शव खाने से गुलदारों की मौत हो गई।
आप को बता दे कुछ दिन पहले लालढांग क्षेत्र में तीन गुलदारो के शव मिलने से वन महकमे में हड़कम मच गया।लालढांग में लैंसडौन वन प्रभाग,राजाजी टाइगर पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग में एक के बाद एक तीन गुलदारों के शव मिलने से वन महकमें में हड़कंप मच गया था।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts