भ्रष्टाचार मे हटे निदेशक। मंत्री जी से भी था पंगा।

ब्रेकिंग डॉ त्रिपाठी को निदेशक के पद से हटाया गया ।अपर सचिव आयुष को दिया गया अतिरिक्त प्रभार कुलदीप एस राणा भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे  उत्तराखंड आयुर्वेद निदेशालय के निदेशक डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को आखिरकार अपने पद से हाथ धोना पडा । डॉक्टर व फार्मासिस्ट  के पदों पर  नियुक्ति से लेकर ट्रांसफर तक […]

ब्रेकिंग

डॉ त्रिपाठी को निदेशक के पद से हटाया गया ।अपर सचिव आयुष को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

कुलदीप एस राणा

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे  उत्तराखंड आयुर्वेद निदेशालय के निदेशक डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को आखिरकार अपने पद से हाथ धोना पडा । डॉक्टर व फार्मासिस्ट  के पदों पर  नियुक्ति से लेकर ट्रांसफर तक मे पैसे लेकर आदेश करने के आरोप लगातार लग रहे थे।

विभागीय  मंत्री  डॉ हरक सिंह रावत भी डॉ त्रिपाठी के कार्यशैली व लगातार मिल रही शिकायतों से काफी नाखुश थे, वहीं कुछ समय पूर्व जीरो सेशन के दौरान बिना शासन की अनुमति के रातों रात 25 फार्मेसिस्ट के ट्रांसफर कर देने से डॉ. त्रिपाठी सीधे सीधे शासन व सरकार के निशाने पर आ गए। जिस के बाद विभागीय मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के अनुमोदन से गुरुवार देर शाम सचिव आयुष आर के सुधांशू ने डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को निदेशक के पद से हटाने संबंधी आदेश जारी कर दिया।

साथ ही अपर सचिव आयुष आनंद स्वरूप को निदेशक आयुर्वेद का अतिरिक्त प्रभार दे दिया । उत्तराखंड आयुर्वेद में भ्रष्टाचार के मामले में मृत्युंजय मिश्रा प्रकरण के बाद यह दूसरी बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts