वीडियो: वरिष्ठ न्यायाधीश बोले आज पूरे देश मे तिरंगा। 370पर जताई खुशी

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने केंद्र द्वारा जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये देश के लिए जरूरी था, आज सम्पूर्ण देश में तिरंगा फहराएगा। देखिए वीडियो  https://youtu.be/ESs9UOUr14c   उच्च न्यायालय नैनीताल में ध्वजारोहण के बाद उच्च न्यायालय बार […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने केंद्र द्वारा जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये देश के लिए जरूरी था, आज सम्पूर्ण देश में तिरंगा फहराएगा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/ESs9UOUr14c

 

उच्च न्यायालय नैनीताल में ध्वजारोहण के बाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के कार्यालय में भी तिरंगे को फहराया गया। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की गैरमौजूदगी में वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया ने ध्वजारोहण किया। देश और प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का संदेश देते हुए न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर कानून देश की संसद से पास हुआ है जो अब कानून बन गया है। उन्होंने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरा देश, जम्मू कश्मीर के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज पूरे देश में एक झण्डा फहराएगा।

उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी ने मिलकर झण्डे की रक्षा करनी चाहिए, देश मे एकता और सद्भावना बनी रहे। उन्होंने आर्टिकल 370 को देश हित मे जरूरी माना है। इस मौके पर न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति एन.एस.धनिक, न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा समेत रजिस्ट्रार जर्नल, महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता और अतिथिगण मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts