पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गजब: अपने विधायक ने खोला भ्रष्टाचार, तो लटकी निलंबन की तलवार

September 25, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

अपने विधायक ने खोला भ्रष्टाचार, तो लटकी निलंबन की तलवार

लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल पर भाजपा संगठन ने अनुशासनहीनता की तलवार लटका दी है। पूरन फर्त्याल लंबे समय से टनकपुर जौलजीबी सड़क में टेंडर के भ्रष्टाचार का मामला उठा रहे हैं। फर्त्याल यूं ही सरकार से पंगा नहीं ले रहे वह अपनी जनता के चहेते विधायक हैं और जनता में अपने निजी धन से कपड़े, बिस्तर, शिक्षण सामग्री बांटकर वह काफी लोकप्रिय हैं। साफ छवि के पूरन फर्त्याल के खिलाफ कार्यवाही वहां की स्थानीय जनता में भी आक्रोश पैदा कर सकती है।

जीरो टॉलरेंस की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टा अपने ही विधायक के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में कार्यवाही करने की तैयारी कर दी है। सरकार इस बात को लेकर असहज है कि, पूरन फर्त्याल ने पिछले दिनों विधानसभा सत्र में कार्य स्थगन की सूचना देकर इस भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की थी। हालांकि सदन ने उनकी मांग ठुकरा दी लेकिन इससे सरकार असहज हो गई।

फर्त्याल के खिलाफ कार्यवाही करने से कुछ सवाल खड़े होते हैं।

पहला सवाल यह है कि, सदन में जनप्रतिनिधि कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र होता है। एक्ट में यह व्यवस्था है कि सदन में उनके द्वारा बोले गए वक्तव्य को लेकर उनके खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही नहीं हो सकती। फिर भला सदन में उनके वक्तव्य को लेकर भाजपा संगठन उनके खिलाफ कार्यवाही कैसे कर सकता है !

दूसरा सवाल यह है कि, यदि सदन के बाहर बोले गए वक्तव्य को लेकर कार्यवाही करने का आधार निकाला जाता है तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत उन्हें पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर चुके हैं और फर्त्याल देरी से ही सही लेकिन उसका जवाब दे चुके हैं तो फिर दोबारा इस पर कार्यवाही कैसे की जा सकती है !

तीसरा सवाल यह है कि, पूरन फर्त्याल ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोई वक्तव्य नहीं दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर लोक निर्माण विभाग के मंत्रालय और शासन पर सवाल उठाए हैं। तो भला इस आधार पर भारतीय जनता पार्टी विधायक के खिलाफ कोई एक्शन कैसे ले सकती है !

चौथा सवाल यह है कि, कोई भी पार्टी संगठन सरकार को दिशा निर्देश देने का काम करता है। और संगठन सरकार से भी बड़ा होता है। किंतु इस प्रकरण में ऐसा लगता है कि सरकार के कहने पर संगठन टूल की तरह काम कर रहा है।

क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथ का खिलौना बन चुके हैं !

पांचवा सवाल यह है कि जब पूरन फर्त्याल पिछले 6 महीने से इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो भला खुद को जीरो टॉलरेंस की सरकार कहने वाली भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती ! जब सरकार और संगठन दोनों टनकपुर जौलजीबी सड़क के टेंडर में हुए घोटाले को दबा जाएंगे तो फिर आंच तो उन तक पहुंचेगी ही।

छठा सवाल यह है कि पूरन फर्त्याल पहले क्षेत्रीय जनता के प्रतिनिधि हैं। सरकार और पार्टी के गुलाम नहीं। डेढ़ साल बाद उन्हें अपनी जनता के दरबार में जाना है। क्या तब सरकार और पार्टी उन्हें बचा लेगी !

सातवां सवाल आखिर इस घोटाले की जांच क्यों नहीं होती ! क्या इसमें सरकार और संगठन के ऊंचे पदाधिकारी शामिल है। बहरहाल टेंडर घोटाले की जांच और कार्यवाही करने के बजाय अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ कार्यवाही करने से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

मित्र विपक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी टेंडर घोटाले की जांच न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। यह देखने वाली बात होगी कि उनकी धमकी में कितनी धमक है !


Previous Post

स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक और राज्य आंदोलन कारी धरने पर

Next Post

बिहार में चुनाव का ऐलान हुआ तो उत्तराखंड मे डीपीसी चुनाव के लिए कोरोना का बहाना क्यों

Next Post

बिहार में चुनाव का ऐलान हुआ तो उत्तराखंड मे डीपीसी चुनाव के लिए कोरोना का बहाना क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!