वीडियो :इंदिरा हृदयेश बोली धारा 370 हटी तो होंगे गंभीर परिणाम

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के गंभीर परिणाम सामने आने की बात कही है । नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डा.इंदिरा हृदेश ने मीडिया से कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के गंभीर परिणाम सामने आने की बात कही है ।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डा.इंदिरा हृदेश ने मीडिया से कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Ob_V-_TwURA

उन्होंने कहा कि जो फैसला केंद्र सरकार ने लिया है, वो बहुत कठिन फैसला है । लेकिन इस फैसले के बाद, आने वाले परिणामो के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि जो स्थानीय नेता नजरबन्द हैं, वो बाहर आने के बाद राजनैतिक प्रतिशोध लेंगे। उससे निपटना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक देश की आज़ादी के समय हालात दूसरे थे, लेकिंन आज के हालात काफी अलग हैं, जिसके चलते पी.एम.मोदी ने 2014 में चुनाव से पहले यह घोषणा भी की थी। लेकिन सुरक्षा कारणों और आक्रामकता को देखते हुए कोई फैसला नही कर पाए थे। इस बार पूरी व्यवस्था को भांपते हुए यह फैसला केंद्र ने लिया है, लेकिन अब बारी आगे आने वाले परिणामो से निबटने की है।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts