नई दिल्ली। Infinix ने मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास गेमिंग डिजाइन और डेडिकेटेड शोल्डर बटन के साथ आता है, जो यूजर्स को कंसोल जैसा एक्सपीरियंस देता है। एडवांस थर्मल मैनेजमेंट, दमदार प्रोसेसर और ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर इसे एक प्रीमियम गेमिंग डिवाइस बनाते हैं। दमदार स्पेसिफिकेशंस और खास गेमिंग फीचर्स के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
Infinix GT 50 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर आधारित XOS 16 के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 4nm फेब्रिकेशन पर बना MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC6 GPU सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग स्मूथ और हाई-परफॉर्मेंस रहती है।
144Hz AMOLED डिस्प्ले और शानदार विजुअल
फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2800Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। 4500nits पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन इसे प्रीमियम बनाते हैं। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप,बैटरी और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो बेसिक यूज के लिए बेहतर परफॉर्म करता है।
Infinix GT 50 Pro 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
यह स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। साथ ही IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Infinix GT 50 Pro 5G को इंडोनेशिया में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है—
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: करीब ₹38,290
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: करीब ₹43,690
यह स्मार्टफोन Black Abyss, Red Blaze और Silver Glacier जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा।
Also Read This:




