पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने नशे और गंदगी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित।

March 9, 2025
in उत्तराखंड
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने नशे और गंदगी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित।
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

पुरोला,संवाददाता। नीरज उत्तराखंडी 

:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरोला में बुरांस प्रोजेक्ट व ब्रुक इंडिया स्वयं सेवी संस्थाओं के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन के साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर धूम धाम से महिला दिवस मनाया।बुरांस प्रोजेक्ट से जुड़ी महिलाओं ने अपनी पारम्परिक परिधानों के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य सहित कई सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये वंही दूसरी ओर ब्रुक इंडिया संस्था के बैनर तले नेत्री गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज में फैली कुरीतियों, विशेष रूप से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और स्वच्छता को लेकर जननजागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।
बुरांस प्रोजेक्ट व ब्रुक इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया व संस्था द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने गांव में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों, घरेलू हिंसा और नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने के संकल्प के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन कर उत्साह से जश्न मनाया।
ब्रुक इंडिया के परियोजना अधिकारी डा राकेश पट्टू व बुरांस संस्था के प्रकाश राज ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी एकजुटता और संकल्प से यह साबित कर दिया कि वे समाज की बुराइयों को दूर करने और एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने में सक्षम हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने न केवल नशे और गंदगी के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि यह भी संदेश दिया कि समाज में बदलाव लाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। महिलाओं ने लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश अतिथियों को एक एक हरे पेड़ लगे गमले भेंट कर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. राकेश पट्टू परियोजना अधिकारी,श्रीचंद चौहान(क्षेत्रीय सहायक), प्रकाश राज,ज्योति गोयल,प्रवीणा सेमवाल,आशा चौहान,सरिता,सुमित्रा,कविता सहित सभासद मनोज हिमानी, रितेश गोदियाल, करुणा बिष्ट,हिमश्वेता असवाल व मीना सेमवाल,रमिता,आशा चौहान आदी उपस्थित रहे।


Previous Post

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना सखा क्लब का ‘महिला सम्मान कार्यक्रम’

Next Post

बिग न्यूज: 8वें वेतन आयोग से कितना बढ़ेगा वेतन! देखें रिपोर्ट..

Next Post
बिग न्यूज: 8वें वेतन आयोग से कितना बढ़ेगा वेतन! देखें रिपोर्ट..

बिग न्यूज: 8वें वेतन आयोग से कितना बढ़ेगा वेतन! देखें रिपोर्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • टेंडर घोटाले से हड़कंप — कृषि विभाग को रद्द करना पड़ा करोड़ों रुपये का कृषि मेला
  • उत्तराखंड में पहली बार आयोजित हो रही वूमेन मल्टी डे चैलेंजर्स ट्रॉफी, चार टीमों की शानदार टक्कर शुरू
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड में उपभोक्ता आयोग बेहाल। 4 अध्यक्ष संभाल रहे 13 जिलों का काम
  • दुखद: लापता नाबालिग का शव नैनीझील से बरामद..
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!