दुखद: लापता नाबालिग का शव नैनीझील से बरामद..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के अयार पाटा क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय बालिका का शव नैनीझील से बरामद। कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद। सवेरे परिजनों की डांट के बाद घर से नाराज होकर चली गई थी बलिका। नैनीताल में अयार पाटा क्षेत्र से कक्षा 9 की 13 वर्षीय बालिका […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के अयार पाटा क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय बालिका का शव नैनीझील से बरामद। कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद। सवेरे परिजनों की डांट के बाद घर से नाराज होकर चली गई थी बलिका।
नैनीताल में अयार पाटा क्षेत्र से कक्षा 9 की 13 वर्षीय बालिका लापता थी। जानकारी के अनुसार परिजनों ने उसे डांट लगाई थी, जिसके बाद बालिका लापता हो गई और दिन तक तक वापस नही लौटी तो परिजनों ने सोशल मीडिया के मध्यम से उसे ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई।

छानबीन करने के बाद बालिका सी.सी.टी.वी.कैमरे में ठंडी सड़क की तरफ जाती दिखी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एस.डी.आर.एफ., दमकल और पुलिस की टीम बालिका की तलाश में जुट गई। झील में कूदने की असंका को देखते हुए, टीम ने नैनीझील में कांटे डालकर उसे खोजने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बालिका का शव पाषाण देवी मंदिर के सामने झील से मिल गया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस दौरान तमासबिनो की भीड़ लग गई।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts