80 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था।   प्राप्त जानकारी […]

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के नाम पर 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजलीघर में तैनात जेई अतुल कुमार उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने और विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा है।

 

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस देहरादून टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

कार्रवाई के तुरंत बाद टीम ने स्थल पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है।

 

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

Also Read This

वीडियो : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आग का गोला बनी 26 यात्रियों से भरी चलती रोडवेज स्लीपर बस 

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दौराला थाना क्षेत्र के दादरी के पास...

बड़ी खबर: पांवटा साहिब सीमा पर अभी भी तैनात पुलिस और अधिकारी। डीएम और एसएसपी भी ले रहे जायजा

देहरादून, 26 जून। नीरज उत्तराखंडी  पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर उत्पन्न...

Related Posts