ब्रेकिंग वीडियो : केदारनाथ के कपाट बंद।यहां कीजिएगा बाबा केदार के दर्शन

जगदम्बा कोठारी रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्द 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट आज सुबह भैयादूज के शुभ अवसर विधी विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये हैं। आज सुबह मंदिर के मुख्य रावल भीमाशंकर ने स्वंयभू ज्योतिर्लिंग को समाधी रूप देकर भस्म से ढक दिया। सुबह 5:30 पर बाबा की पंचमुखी भोग मूर्ती का श्रंगार […]

जगदम्बा कोठारी
रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्द 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट आज सुबह भैयादूज के शुभ अवसर विधी विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये हैं।
आज सुबह मंदिर के मुख्य रावल भीमाशंकर ने स्वंयभू ज्योतिर्लिंग को समाधी रूप देकर भस्म से ढक दिया। सुबह 5:30 पर बाबा की पंचमुखी भोग मूर्ती का श्रंगार कर मूर्ती को चल विग्रह डोली मे रखकर भक्तों के दर्शनों के लिए रखा गया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/zhz3MlLb_VI

बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर गयी है। श्री केदार की उत्सव डोली आज अपने पहले पड़ाव रामपुर मे रात्री विश्राम करेगी और 31 अक्टूबर को अपनी शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचेगी जहां छह माह तक केदारनाथ की पूजा ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ मे होगी।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/826rL-bv98E

 

यहां अन्य धार्मिक मान्यातांयें पूरी करने के बाद ऊखीमठ प्रशासन और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी मे केदारनाथ के ताले सील करते हुए चाभी ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी वरूण अग्रवाल को सौंपी गयी।

इसके बाद सुबह 8:55 पर बाबा केदार की डोली गढ़वाल रेजीमेंट के बैंड और हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओमकारेश्वर के लिए प्रस्थान कर गयी। रात्रि विश्राम डोली रामपुर मे करेगी जहां गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत डोली की अगुवाई करेंगे। बीकेटीसी के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि श्रीकेदार की डोली कल बुधवार को रामपुर से होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी और रात्रि विश्राम कर 31अक्टूूबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओमकारेश्वर मंदिर मे विराजमान होगी।
जून 2013 मे आयी प्रलय के बाद से इस वर्ष केदारनाथ मे यात्रियों की संख्या मे रिकार्ड इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष धाम मे पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 7 लाख 32 हजार 241 थी जो कि इस वर्ष बढ़कर 9 लाख 94 हजार 701 पार कर रिकार्ड तक पहुंच गयी।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts