वीडियो : बैसाखी के सहारे केदारनाथ पहुंचे एक पांव से विकलांग महीराम

जगदम्बा कोठारी रूद्रप्रयाग। किसी ने ठीक ही कहा है कि आस्था संसाधनों की मोहताज नहीं होती है और अगर मन मे अटूट इच्छाशक्ति है तो कुछ भी असंभव नहीं। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है, राजस्थान के बीकानेर शहर के रहने वाले महिराम विशनोई ने। महीराम दिव्यांग होने के बावजूद एक पैर पर बैसाखी […]

जगदम्बा कोठारी
रूद्रप्रयाग। किसी ने ठीक ही कहा है कि आस्था संसाधनों की मोहताज नहीं होती है और अगर मन मे अटूट इच्छाशक्ति है तो कुछ भी असंभव नहीं। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है, राजस्थान के बीकानेर शहर के रहने वाले महिराम विशनोई ने।

महीराम दिव्यांग होने के बावजूद एक पैर पर बैसाखी के सहारे गौरीकुंड से 18 किलोमीटर पैदल दुर्गम और खड़ी चढ़ाई चढ़कर केदारधाम पहुंचे।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/GmZ7TWSwclU

 

महीराम विशनोई कुछ साल पहले एक हादसे मे अपना बांया पैर गंवा चुके थे। महीराम बीकानेर से अपने पांच अन्य साथियों के साथ सावन माह मे केदार यात्रा पर आये। केदारनाथ मे अपार श्रद्धा  रखने वाले महीराम पैदल एक पांव और बैसाखी के सहारे पैदल ही केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे।

जहां अच्छे स्वस्थ और तंदुरुस्त युवाओं का दम केदार चढ़ाई पर फूलने लगता है, वहीं कीचड़ भरे और गहरी घाटियों को पार कर केदारधाम पहुंचे ही नहीं बल्कि 18 किलोमीटर पैदल वापसी गौरीकुंड भी लौटे। महीराम के इस साहस और जब्जे की सभी स्थानीय लोग तारीफ कर रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts