प्रेम प्रसंग में युवक ने की युवती की हत्या, युवती का कंकाल बरामद

मनोज नौडियाल, कोटद्वार प्रेम प्रसंग में युवक ने एक युवती की हत्या कर शव को छुपाने के लिए पहाड़ में फेंक दिया। नजीबाबाद निवासी एक किशोरी की हत्या कोटद्वार- दुगड्डा के मध्य हत्या करके शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गाँव […]

मनोज नौडियाल, कोटद्वार

प्रेम प्रसंग में युवक ने एक युवती की हत्या कर शव को छुपाने के लिए पहाड़ में फेंक दिया। नजीबाबाद निवासी एक किशोरी की हत्या कोटद्वार- दुगड्डा के मध्य हत्या करके शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गाँव मंडका निवासी योगेश पुत्र विरेन्द्र सिंह का किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनो घूमने के लिए विगत सोमवार को उत्तराखंड के कोटद्वार में घूमने आये। किसी बात को लेकर दोनो का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि योगेश ने किशोरी का गला घोट उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को पहाड़ पर फेंककर फरार हो गया।

बताते चले कि युवती की गुमशुदगी सुरेश पुत्र धर्मपाल ने नजीबाबाद थाने में 16 सितम्बर को दर्ज करवाई थी। नजीबाबाद पुलिस द्वारा फोन के आधार पर युवक को पकड लिया गया। युवक की निशानदेही पर शव को कोटद्वार – दुगड्डा के मध्य जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts