12 लाख कीमत की 152 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी…

मनोज नौडियाल  कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने बुधवार सुबह लगभग 4 बजे कौडिया चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 152 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो अंतरप्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत लगभग बारह लाख रुपए बताई गई। अपरपुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि पुलिस बुधवार सुबह चार बजे कौडिया चौराहे […]

मनोज नौडियाल 

कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने बुधवार सुबह लगभग 4 बजे कौडिया चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 152 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो अंतरप्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत लगभग बारह लाख रुपए बताई गई।
अपरपुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि पुलिस बुधवार सुबह चार बजे कौडिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी ।उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से अवैध शराब कोटद्वार के रास्ते बिक्री के लिए पाबौ ले जाइ जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली वाहन में रेक्जीन भरी हुई थी।

शक होने पर उपनिरिक्षक महेश पाल ने वाहन की तलाशी ली । इस दौरान पिकअप से 152 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
शराब की कीमत 12 लाख रुपए आंकी जा रही है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे लोग शराब को दिल्ली से पाबौ,उत्तराखंड में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर टीपु सुल्तान पुत्र मंजूर आलम (23) निवासी – 268 जशोला गांव न्यू फ्रेन्डस कालोनी थाना सरिता बिहार, दक्षिण दिल्ली व राजकुमार पुत्र स्व0 रामअंजोर (46)निवासी म0न0 एस- 1047 मंगोलपुरी थाना राजपार्क नोर्थ वेस्ट दिल्ली बताया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी गढ़वाल द्वारा 2500 रूपये ईनाम की घोषणा की गई । पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनो युवकों को जेल भेज दिया व गाडी को सीज कर दिया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts