वीडियो: पहाड़ के मजदूरों को निकालकर रखे बाहरी। दरोगा ने भी धमकाया

पुरोला।यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग में आल बैदर रोड़ के तहत पौलगांव के पास निर्माणाधीन सुुंरग में स्थानीय मजदूरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है जिससे बेरोजगार युवकों के सामने आर्थिकी का संकट गहराने लगा है। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/pRUgbQLytMk सुरंग निर्माण में लगी गजा कम्पनी में मजदूरों को उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार की […]

पुरोला।यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग में आल बैदर रोड़ के तहत पौलगांव के पास निर्माणाधीन सुुंरग में स्थानीय मजदूरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है जिससे बेरोजगार युवकों के सामने आर्थिकी का संकट गहराने लगा है।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/pRUgbQLytMk

सुरंग निर्माण में लगी गजा कम्पनी में मजदूरों को उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार की अन्याय पूर्ण नीति का खामियाजा स्थानीय युवाओं को उठाना पड़ रहा है । और निर्माणाधीन कम्पनी के साथ उक्त ठेकेदार बाहरी लोगों को रोजगार देने की मन्शा में जुटा है। स्थानीय मजदूरों ने जिला प्रशासन और मुख्यमन्त्री से रोजगार यथावत रखे जाने की मांग की है।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/iHdla2BETW4

 

बताते चलें कि उत्तराखण्ड में निर्माणाधीन कम्पनियों में 70 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों को रोजगार दिये जाने का सरकार ने आदेश किया हुआ है परन्तु बड़कोट पौलगांव के पास सुरंग निर्माण में लगी गजा कम्पनी स्थानीय लोगों के हटाकर अब बाहरी लोगों को रोजगार देने में जुटी हुई है , शुरूआती दौर से कार्य कर रहे स्थानीय मजदूरों को हटाने का मौखिक फरमान जारी कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts