उत्तराखंड में आईपीएस स्तर पर बड़ा फेरबदल, तृप्ति भट्ट को मिली गृह विभाग की अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार 12 दिसंबर की देर शाम आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश में कुल 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इस पुनर्गठन में गृह विभाग से जुड़े शीर्ष पद भी शामिल रहे।

कई दिनों से किए जा रहे बदलावों को लेकर चल रही चर्चाओं के बाद आखिरकार राज्य सरकार ने इन तबादलों पर मुहर लगा दी। सूची के अनुसार, आईपीएस तृप्ति भट्ट को गृह विभाग में अपर सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अब वे निवेदिता कुकरेती के साथ गृह विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्य संभालेंगी। इससे शासन में इस पद पर तीन अधिकारी तैनात हो गए हैं, जिनमें दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा तृप्ति भट्ट को फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सरकार द्वारा किए गए इस व्यापक पुनर्संरचना को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts