उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, 5 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 20, 21 और 22 फरवरी तक प्रदेशभर में साफ आसमान और तेज धूप का सिलसिला बना रहा, लेकिन 23 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हालात बदलने जा रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार, 23 फरवरी को […]

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते 20, 21 और 22 फरवरी तक प्रदेशभर में साफ आसमान और तेज धूप का सिलसिला बना रहा, लेकिन 23 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हालात बदलने जा रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार, 23 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और हिमपात की संभावना है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने के आसार जताए गए हैं।

 

हालांकि मैदानी जिलों—हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी और पौड़ी—में वर्षा या हिमपात की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों में गलन बढ़ा सकती हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही से धूप का असर भी कम होगा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 24 फरवरी को भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं होगी। मंगलवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

Also Read This

जौनसारी ST प्रमाणपत्र: निवास बनाम जनजातीय पहचान, आखिर पात्रता की कसौटी क्या?

जौनसारी जनजाति प्रमाणपत्र पर बड़ा संवैधानिक सवाल जौनसार-बावर में निवास पर्याप्त या अधिसूचित जौनसारी समुदाय की सदस्यता जरूरी? 1967 की राष्ट्रपति अधिसूचना से...

RTI खुलासा: कुमाऊं में अपराध के ख़ौफ़नाक आंकड़े । डेढ़ साल में 528 दुष्कर्म, 157 अपहरण और 102 हत्याएं दर्ज

काशीपुर: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अपराधों से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष...

Related Posts