लैंसडौन से नाबालिगा को भगा ले गया, लोकल मे रह रहा अलीगढ़ निवासी युवक

अब पहाड़ों मे भी सुरक्षित नही है महिलाएं व लड़कियां

लैंसडौन से नाबालिग युवती को भगा ले गया युवक,कोटद्वार से पुलिस ने युवती को युवक के साथ किया बरामद,मामला दर्ज..

पौड़ी।पहाड़ो में भी अब महिलाएं व लड़कियां सुरक्षित नही है,पहाड़ो के शांत वातावरण व शांत माहौल में भी महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है।
जनपद पौड़ी के लैंसडौन कोतवाली मे एक नाबालिग युवती को भगाने का मामला सामने आया है ,नाबालिग लड़की के पिता ने कोतवाली लैंसडौन में अपनी नाबालिग पुत्री (16वर्ष) की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा,कि उनकी पुत्री नाबालिग है। जो कि जयहरीखाल में निवास करती हैं और विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण कर रही है जिसे अमन कुरैशी पुत्र रफीक तहसील अतरोली जिला अलीगढ़ थाना गैंगरी आयु 18 वर्ष निवासी लैंसडाउन बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।

बताया जाता है अमन कुरैशी भी स्वयं शिक्षा ग्रहण करने के लिए लैंसडौन मे अपनी मौसी के यहां दो साल से रहे रहा था,जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 6/19 के मामला 363,366A धाराओं में दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

लैंसडौन थाना अध्यक्ष संपूर्णा नंद गैरोला ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे जिसमें अमन कुरैशी ने भागने के लिए अपने दोस्त की स्कूटी का इस्तेमाल किया था,उसके बाद अमन स्कूटी को गुमखाल निकट रितिका होटल में छोड़कर अन्य वाहन से भागने में कामयाब रहा,लेकिन कोतवाली लैंसडौन पुलिस की टीम ने रात को ही कौड़िया कोटद्वार पर पकड़ लिया और अग्रिम कारवाई करते हुए अमन कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है, उसके उपरांत आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts