Dehradun News: सचिवालय में महिला अधिकारी से बदसलूकी । उपनल कर्मी पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग में तैनात एक महिला अनुभाग अधिकारी से कथित अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने सहकारिता विभाग में तैनात एक उपनल कर्मी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 352, 78 और […]

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग में तैनात एक महिला अनुभाग अधिकारी से कथित अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है।

महिला अधिकारी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने सहकारिता विभाग में तैनात एक उपनल कर्मी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 352, 78 और 79 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

ब्लॉक करने के बाद बार-बार फोन करने का आरोप

महिला अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी ने कुछ दिन पहले फेसबुक और वॉट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था। इससे परेशान होकर उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद भी कर्मचारी उनके मोबाइल नंबर पर बार-बार फोन करने लगा। बाद में महिला अधिकारी ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

16 अक्टूबर को कार्यालय पहुंचकर अभद्रता करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर को आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचा। महिला अधिकारी का आरोप है कि वहां कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उन्हें देख लेने की धमकी दी।

महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी।

सचिवालय परिसर से भागने के बाद पकड़े जाने का दावा

महिला अधिकारी की शिकायत के मुताबिक, जब उनके सहकर्मियों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो वह सचिवालय परिसर से बाहर भाग गया। इसके बाद सचिवालय में लोगों ने उसे पकड़ लिया। शिकायत में आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी की पिटाई भी की गई।

यह भी बताया गया है कि आरोपी को सचिवालय में उसकी तैनाती से हटा दिया गया है।

कई दिनों से पीछा करने का भी आरोप

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह दोपहिया वाहन से घर से कार्यालय आती-जाती हैं। ऐसे में उन्होंने भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Also Read This

त्रिवेंद्र के रावण वाले बयान पर सियासत गरम, महेंद्र भट्ट बोले- गलत मायने निकाले जा रहे

Dehradun News: दशहरे पर रावण के पुतले की बढ़ती ऊंचाई को समाज में बढ़ते भ्रष्टाचार से जोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के...

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर बड़ा एक्शन;अवैध निर्माण के 5 मामलों में सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण और आवासीय परिसरों में अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शहर के विभिन्न...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts