अब महेंद्र भट्ट हाईकमान के निशाने पर, हटाई चैंपियन के समर्थन वाली पोस्ट 

 उत्तराखंड को मां बहन की गाली देने वाले खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासन हो चुका है, किंतु चैंपियन की लगाई आग अभी शांत नहीं हुई है।
चैंपियन के पक्ष में सहानुभूति दर्शाने वाले बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट पर भाजपा हाईकमान ने नजरें टेढ़ी कर दी है, क्योंकि स्वयं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखाया है। ऐसे में विधायक महेंद्र भट्ट द्वारा लगातार चैंपियन के पक्ष में बातें कहने से हाईकमान बुरी तरह नाराज बताया जा रहा है। हाईकमान की नाराजगी का संदेश उत्तराखंड भाजपा द्वारा विधायक महेंद्र भट्ट को दे दिया गया है।
पोस्ट जो विधायक महेंद्र भट्ट ने अपनी फेसबुक वाल से की डिलीट
महेंद्र भट्ट ने बैकफुट पर आते हुए अब सोशल मीडिया से वह पोस्ट ही हटा दी है, जिसमें उन्होंने चैंपियन के प्रति सहानुभूति दिखाई थी। महेंद्र भट्ट द्वारा एकाएक बैकफुट पर आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं कि भट्ट पर भी भारतीय जनता पार्टी कार्रवाई कर सकती है। महेंद्र भट्ट भाजपा के उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 2012 में विधायकी का टिकट नहीं दिया गया था।
ताजा घटनाक्रम के अनुसार यदि महेंद्र भट्ट पर अब कार्यवाही होती है तो उनके लिए आगे की राह इसलिए भी कठिन हो जाती है, क्योंकि महेंद्र भट्ट उत्तराखंड में खाली मंत्री पदों पर अपनी दावेदारी के लिए जबरदस्त लॉबिंग कर रहे थे। देखना है कि महेंद्र द्वारा चैंपियन के पक्ष में की गई पोस्ट को हटाने के बाद जनता पार्टी उनके साथ नरमी बरती है या भट्ट को भी दंडित किया जाता है।
कुल मिलाकर महेंद्र भट्ट को चैंपियन के पक्ष में खड़ा होना भारी पड़ गया है। भट्ट द्वारा की गई पोस्ट पर पहले ही उन्हें जमकर गालियां पड़ चुकी है। आक्रोशित लोगों ने भट्ट की पोस्ट और उन पर किए गए कमेंट्स स्क्रीन शॉटर््स कर अपने फोन में सेव किए हैं, जो सोशल मीडिया में लगातार विधायक महेंद्र भट्ट की बखिया उधेड़ रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts