विधायक जी ही बिना हेल्मेट। आरटीओ वाले बिल मे दुबके

श्रीनगर इन दिनों श्रीनगर गढ़वाल में नगरपालिका चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है,जिसको लेकर राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश स्तर के नेता श्रीनगर में डेरा जमाए हुए हैं और अपनी अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं। आज रुद्रप्रयाग के भाजपा विधायक भरत सिंह […]

श्रीनगर

इन दिनों श्रीनगर गढ़वाल में नगरपालिका चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है,जिसको लेकर राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश स्तर के नेता श्रीनगर में डेरा जमाए हुए हैं और अपनी अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं।

आज रुद्रप्रयाग के भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी भी युवाओं के साथ खुद बुलेट चलाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में श्रीनगर की गलियों में वोट मांगने निकले,लेकिन युवाओं के जोश के बीच कानून का उल्लंघन कर बैठे।

बगैर हैलमेट पहने बाइक सवार विधायक जी ने बुलेट से पूरे शहर के चक्कर लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट की अपील की ,लेकिन वह भूल गए कि जनता उनको देख रही है। जनता तो उनको देख ही रही थी, आरटीओ और पुलिस विभाग की टीम ने भी विधायक जी को देखा तो उन्होंने भी मुंह दूसरी ओर फेर लिया। भला महानुभाव के विशेषाधिकार का हनन कैसे करते !

लेकिन विधायक जी का क्या ! उनकी तो उम्र 55 की दिल बचपन का।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts